Asian Games 2018 : Indian athletes disappointed in 20 km. walk event-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:50 pm
Location
Advertisement

एशियाई खेल : 20 किमी. पैदल चाल स्पर्धा में भारत को निराशा

khaskhabar.com : बुधवार, 29 अगस्त 2018 11:29 AM (IST)
एशियाई खेल : 20 किमी. पैदल चाल स्पर्धा में भारत को निराशा
जकार्ता। भारत की महिला और पुरुष एथलीटों को यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में 11वें दिन बुधवार को 20 किलोमीटर पैदल चाल स्पर्धाओं में निराशा हाथ लगी है। भारतीय एथलीट इरफान थोडी और मनीष रावत अपनी 20 किलोमीटर पैदलचाल स्पर्धा में अयोग्य घोषित कर दिए गए, वहीं महिला वर्ग में खुशबीर कौर को चौथा स्थान हासिल हुआ।

इसके अलावा, महिलाओं की पैदलचाल स्पर्धा में शामिल एक अन्य एथलीट बेबी सौम्या भी अयोग्त घोषित कर दी गईं। खुशबीर ने 20 किलोमीटर पैदलचाल स्पर्धा को पूरा करने में एक घंटे, 35 मिनट और 24 सेकेंड का समय लिया। वह कांस्य पदक जीतने से केवल एक मिनट और 22 सेकेंड से पीछे रह गईं।

5000 मीटर रेस में सूर्या-संजीवनी ने किया निराश

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement