Asian Games 2018 : India creates history, won first medal in Sepaktakraw-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 16, 2024 10:59 am
Location
Advertisement

एशियाई खेल : भारत ने सेपक टकरा खेल में पहली बार जीता पदक

khaskhabar.com : मंगलवार, 21 अगस्त 2018 5:29 PM (IST)
एशियाई खेल : भारत ने सेपक टकरा खेल में पहली बार जीता पदक
पालेमबांग (इंडोनेशिया)। भारतीय पुरुष टीम ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों में मंगलवार को सेपक टकरा की टीम स्पर्धा का कांस्य अपने नाम किया। यह भारत द्वारा इस स्पर्धा में जीता गया पहला एशियाई खेलों का पदक है। भारत को ग्रुप-बी सेमीफाइनल में थाईलैंड के खिलाफ 0-2 से हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस हार के बावजूद वह कांस्य पदक जीतने में कामयाब रहा।

भारतीय टीम में संदीप कुमार, आकाश युमनाम, हेनरी सिंह, हरीश कुमार, मालेमगांबा सिंह, निकेन सिंह, धीरज, जोतिन सिंह, ललित कुमार, सानजेक सिंह और जितशोर शर्मा थे। इस बीच भारतीय महिला हैंडबॉल टीम का निराशाजनक प्रदर्शन जारी है। मंगलवार को ग्रुप-ए के मैच में उत्तरी कोरिया ने भारत को 49-19 के अंतर से मात दी। भारत ने अभी तक चार मैच खेले हैं और चारों मैचों में उसे हार मिली है।

उत्तरी कोरिया ने पहले राउंड में 23-10 का स्कोर किया तो वहीं दूसरे राउंड में 23-9 का स्कोर कर भारत को हार सौंपी। उत्तरी कोरिया के लिए सबसे ज्यादा 11 अंक पोंग इम चोए ने लिए। उनके बाद सोच सुन किम ने 10 अंक अपने खाते में डाले। भारत के लिए मनिंदर कौर, रिम्पी, सुषमा ने चार-चार अंक अपने नाम किए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement