Asian Games 2018 : Dutee Chand enter in final of 200 meter race, Hima Das made falls start-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 8:04 pm
Location
Advertisement

एशियाई खेल : दुती 200 मीटर महिला रेस के फाइनल में, हिमा चूकीं

khaskhabar.com : मंगलवार, 28 अगस्त 2018 6:03 PM (IST)
एशियाई खेल : दुती 200 मीटर महिला रेस के फाइनल में, हिमा चूकीं
जकार्ता। भारत की महिला धावक दुती चंद ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 10वें दिन मंगलवार को बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 200 मीटर स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली है। दुती ने सेमीफाइनल के हीट-1 में 23.00 सेकेंड का समय निकालते हुए पहला स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर बहरीन की इडीडोंग ओडियोंग 23.01 सेकेंड का समय निकाल कर दूसरे स्थान पर रहीं। चीन की कोंग लिंगवेई ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन दिया।

उन्होंने 23.32 सेंकेड का समय निकाला। वहीं, इसी स्पर्धा में भारत को एक बड़ा झटका लगा है। पदक की दावेदार मानी जा रहीं हिमा दास फॉल्स स्टार्ट के कारण इस रेस से बाहर हो गईं। हाल ही में आईएएएफ अंडर-20 चैम्पियनशिप में स्वर्ण जीत इतिहास रचने वालीं हिमा हीट-2 में शामिल थीं।

रेस में हिस्सा लेने वाले खिलाडय़ों को बंदूक की आवाज के बाद दौडऩा शुरू करना होता है लेकिन हिमा ने बंदूक चलने से पहले ही अपना स्थान छोड़ दिया और इस तरह वे बाहर हो गईं। हिमा के जाने के बाद से देश की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। उम्मीद थी कि हिमा इस स्पर्धा में पदक जीत कर ही लौटेंगी लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मौजूदा जूनियर विश्व चैम्पियन हिमा ने 400 मीटर रेस में भारत के लिए रजत पदक जीता था।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement