Asian Games 2018 : Dutee Chand and Hima Das enter in semifinal of 200 meter race-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 7:24 pm
Location
Advertisement

एशियन गेम्स : दुतीचंद और हीमा ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

khaskhabar.com : मंगलवार, 28 अगस्त 2018 11:32 AM (IST)
एशियन गेम्स : दुतीचंद और हीमा ने सेमीफाइनल में बनाई जगह
जकार्ता। भारतीय महिला एथलीट दुतीचंद और हीमा दास ने 18वें एशियाई खेलों में मंगलवार को 10वें दिन महिलाओं की 200 मीटर रेस स्पर्धा के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। दुती को आखिरी सूची में दूसरा और हिमा को सातवां स्थान हासिल हुआ है।

हिमा ने हीट-2 में 23.47 सेकेंड का समय लेकर चौथा स्थान हासिल किया, वहीं दुती ने हीट-4 में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 23.37 सेकेंड का समय लेकर पहला स्थान प्राप्त किया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोमवार को नीरज चोपड़ा ने जैवलिन थ्रो (भाला फेंक) में भारत को स्वर्ण पदक दिलाकर इतिहास रच दिया। सुधा सिंह, धारुण अय्यासामी और नीना वराकिल ने अपनी-अपनी स्पर्धाओं में रजत पदक जीते।

नीरज एशियाई खेलों में पुरुषों की जैवलिन थ्रो इवेंट में स्वर्ण पदक जीतने वाले पहले भारतीय बने। उन्होंने 88.06 मीटर की दूरी पर भाला फेंककर अपने खुद के राष्ट्रीय रिकॉर्ड में भी सुधार किया। अनुभवी सुधा ने महिलाओं की 3000 मीटर स्टीपलचेज, युवा अय्यासामी ने पुरूषों की 400 मीटर दौड़ और और नीना ने लंबी कूद में रजत पदक जीते।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement