Asian Games (Athletics) India got Gold,Silver-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 11:48 am
Location
Advertisement

एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : भारत को मिला गोल्ड व रजत, 4 गुणा 400 मीटर रिले में

khaskhabar.com : गुरुवार, 30 अगस्त 2018 8:09 PM (IST)
एशियाई खेल (एथलेटिक्स) : भारत को मिला गोल्ड व रजत, 4 गुणा 400 मीटर रिले में
जकार्ता। भारत ने यहां जारी 18वें एशियाई खेलों के 12वें दिन गुरुवार को महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा का स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।हिमा दास, पूवम्मा राजू, सरिताबेन गायकवाड़ और विसमाया वेलुवाकोरोथ की जोड़ी ने तीन मिनट 28.72 सेकेंड का समय निकाल भारत की झोली में दिन का दूसरा स्वर्ण पदक डाला। स्पर्धा का रजत बहरीन और कांस्य वियतनाम ने जीता। बहरीन की टीम ने तीन मिनट 30.62 सेकेंड का समय निकाला तो वहीं वियतनाम की टीम ने तीन मिनट 33.23 सेकेंड का समय निकाल तीसरा स्थान हासिल किया।

पुरुषों की चार गुणा 400 मीटर रिले स्पर्धा में रजत पदक अपने नाम किया है। कुन्हु मोहम्मद, धरुण आयासामी, मोहम्मद अनस और राजीव अरोकिया की टीम ने तीन मिनट 01.85 सेकेंड का समय निकाल दूसरा स्थान हासिल किया। स्पर्धा की शुरुआत कुन्हु ने की थी वह टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दे पाए और चौथे से पांचवें तक आ गए थे। उन्होंन बेटन धरुण को दीष। धरूण ने कोशिश बहुत की लेकिन वह ज्यादा आगे नहीं आ पाए, लेकिन जैसे ही बेटन अनस के हाथ में आई। इस फर्राटा धावक ने बिजली सी तेजी दिखाते हुए तीन धावकों को पीछे छोड़ दूसरा स्थान हासिल किया।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement