Asian Champions Trophy : Rani Rampal rested, Sunita Lakra to captain India women hockey team-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:40 am
Location
Advertisement

एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : भारतीय हॉकी टीम की कमान रानी की जगह...

khaskhabar.com : बुधवार, 02 मई 2018 2:34 PM (IST)
एशियन चैंपियंस ट्रॉफी : भारतीय हॉकी टीम की कमान रानी की जगह...
नई दिल्ली। दक्षिण कोरिया में इस माह आयोजित होने वाले एशियाई चैंपियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए भारतीय महिला हॉकी टीम की कमान अनुभवी डिफेंडर सुनीता लाकड़ा को सौंपी गई है। हॉकी इंडिया (एचआई) ने बुधवार को एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए इसकी घोषणा की।

उल्लेखनीय है कि एचआई ने हाल ही में एक विज्ञप्ति के जरिए यह बताया था कि इस साल के अंत तक रानी महिला टीम की कप्तान रहेंगी, लेकिन उन्हें इस टूर्नामेंट के लिए आराम दिया गया है और इस कारण से सुनीता टीम की कमान संभाल रही हैं। दक्षिण कोरिया के डोंगाई शहर में 13 मई से आयोजित होने वाले एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट के लिए घोषित 18 सदस्यीय टीम में अनुभवी गोलकीपर सविता उप-कप्तान की जिम्मेदारी संभालेंगी।

साल 2016 में भारतीय टीम ने चीन को फाइनल में हराकर एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इसके बाद, पिछले साल चीन को ही हराकर टीम ने एशिया कप का खिताब जीता। इस साल एशियाई चैम्पियंस ट्रॉफी टूर्नामेंट में भारतीय टीम 13 मई को अपने अभियान की शुरुआत जापान के खिलाफ करेगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement