Asian Badminton Championship : PV Sindhu, Saina Nehwal and Sameer Verma lose-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 8:24 pm
Location
Advertisement

एशियन चैंपियनशिप : सिंधु, सायना, समीर हारे, भारतीय चुनौती खत्म

khaskhabar.com : शनिवार, 27 अप्रैल 2019 12:08 PM (IST)
एशियन चैंपियनशिप : सिंधु, सायना, समीर हारे, भारतीय चुनौती खत्म
वुहान (चीन)। एशियाई बैड़मिंटन चैम्पियनशिप में शुक्रवार को भारत का सफर पीवी सिंधु, सायना नेहवाल और समीर वर्मा की हार के साथ ही खत्म हो गया है। इन तीनों खिलाडिय़ों को क्वार्टर फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है।

रियो ओलम्पिक की रजत पदक विजेता सिंधु को चीन का काई यानयान ने मात दी तो वहीं सायना जापान की अकाने यामाकुची की चुनौती के सामने एक बार फिर हथियार डाल बैठीं समीर को चीन के सी युकी ने परास्त किया। यामागुची ने महिला एकल वर्ग के क्वार्टर फाइनल मैच में सायना को तीन गेमों तक चले मुकाबले में 21-13, 21-23, 21-16 से मात दी।

यह जापानी खिलाड़ी की लंदन ओलम्पिक की कांस्य पदक विजेता पर आठवीं जीत है। सायना सिर्फ दो बार ही यामागुची को मात दे पाई हैं। सेमीफाइनल में यामागुची का सामना चीन की चेन युफेई से होगा जिन्होंने जापान की ही आयो ओहोरी को 21-17, 21-19 से हराया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement