Advertisement
एशियन एथलेटिक्स : स्वप्ना को रजत, दुती 200 मी. के सेमीफाइनल में
दोहा। एशियाई खेलों में हेप्टाथलन का स्वर्ण पदक जीतने वाली भारत की स्वप्ना बर्मन ने यहां जारी 23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में मंगलवार को रजत पदक हासिल किया। 22 वर्षीय स्वप्ना ने प्रतियोगिताओं के सात स्पर्धाओं में कुल 5993 अंक बटोरे और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
उज्बेकिस्तान की एक्टेरिना वोर्नीया ने 6198 अंकों के साथ इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। स्वप्ना ने अपने इस प्रदर्शन पर कहा कि मैं ज्यादा खुश नहीं हूं। मैं आज सुबह भाला फेंक में अपने परिणाम से भी खुश नहीं हूं। तैयारी अच्छी नहीं थी। उन्होंने हंसते हुए कहा कि आपको पता है कि मुझे चोटों की रानी कहा जाता है।
मेरे टखने में चोट थी। लेकिन मैं वास्तव में अच्छा प्रदर्शन करना चाहता था। चीन की क्विंगलींग वांग ने 5289 अंकों के साथ कांस्य पदक अपने नाम किया। स्वप्ना की हमवतन पूर्निमा हेम्बराम 5528 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रही।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement