Asian Athletics Championship : P U Chitra won gold medal in 1500 meter race-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 4:43 pm
Location
Advertisement

एशियन एथलेटिक्स : चित्रा को स्वर्ण, सरोज और महिला रिले टीम को रजत

khaskhabar.com : गुरुवार, 25 अप्रैल 2019 12:21 PM (IST)
एशियन एथलेटिक्स : चित्रा को स्वर्ण, सरोज और महिला रिले टीम को रजत
दोहा। एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीतने वाली भारत की महिला धाविका पीयू चित्रा ने यहां जारी 23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में बुधवार को स्वर्ण पदक जीत लिया, जबकि पुरुषों की 1500 मीटर रेस में अजय कुमार सरोज और महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम को रजत पदक मिला। 23 वर्षीय चित्रा ने यहां खलीफा स्टेडियम में महिलाओं की 1500 मीटर रेस में 4:14.56 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

चित्रा ने 2017 में भुवनेश्वर में हुई एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भी स्वर्ण पदक जीता था। 23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत का यह तीसरा स्वर्ण पदक है। चित्रा ने इस जीत के बाद कहा कि बहरीन की धावक (गैसहॉव टिगेस्ट) के बगल में होने से अंत में थोड़ा घबरा गई थी। उन्होंने एशियाई खेलों में मुझे तीसरे स्थान पर हराया था। मुझे वास्तव में अंत में कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

इस बीच, पुरुषों के 1500 मीटर रेस में अजय कुमार सरोज ने 3:43.18 के सीजन के अपने सर्वश्रेष्ठ समय के साथ रजत पदक जीत लिया। महिलाओं की चार गुणा 400 मीटर रिले टीम ने भी रजत पदक हासिल किया। पराची, एमआर पूवम्मा, सरिताबेन गायकडवाड और वीके विस्मय की रिले टीम ने 3:32.21 सेकेंड के समय के साथ रजत पदक जीता। 2013 के बाद से टीम पहली बार स्वर्ण जीतने से चूकी है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement