Asian Athletics Championship : Annu Rani and Parul Choudhary opens account for india-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:58 pm
Location
Advertisement

एशियन एथलेटिक्स : अनु और पारुल ने खोला भारत के पदकों का खाता

khaskhabar.com : सोमवार, 22 अप्रैल 2019 11:56 AM (IST)
एशियन एथलेटिक्स : अनु और पारुल ने खोला भारत के पदकों का खाता
दोहा। महिला भाला फेंक एथलीट अनु रानी और 5000 मीटर रेस की धाविका पारुल चौधरी ने यहां जारी 23वीं एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में भारत के लिए प्रतियोगिता में पदकों का खाता खोल दिया। 2014 की एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता अनु ने 60.22 मीटर का थ्रो फेंककर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया और रजत पदक जीता। अनु ने अपने पहले ही प्रयास में 60.22 मीटर का थ्रो फेंका, जो उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।

अनु ने दूसरे प्रयास में 58.86 मीटर का थ्रो फ्रेंका। उन्होंने इससे पहले भुवनेश्वर में हुई 2017 की एशियाई एथलेटिक्स चैम्पियनशिप में 57.32 मीटर का थ्रो फेंककर कांस्य पदक जीता था। चीन की हुईहुई लियू ने 65.83 मीटर का थ्रो फ्रेंककर इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता। इसी स्पर्धा में भारत की शर्मिला कुमारी 54.48 मीटर के थ्रो के साथ सातवें नंबर पर रहीं। अनु के अलावा पारुल चौधरी ने महिलाओं की 5000 मीटर दौड़ में कांस्य पदक जीतकर भारत की झोली में दूसरा पदक डाल दिया।

पारुल ने 15:36.03 के समय के साथ कांस्य जीता। इसी स्पर्धा में केन्या की विन्फ्रेड मुटिले यावी ने स्वर्ण और बहरीन की बोंटू रेबिटू ने रजत पदक जीता। भारत की संजीवनी जाधव इसी स्पर्धा में चौथे नंबर पर रहीं। इससे पहले, दुती चंद ने महिलाओं की 100 मीटर दौड़ में अपना ही पिछला रिकॉर्ड तोडक़र सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement