Advertisement
एश्ले बार्टी ने जीता मियामी ओपन का खिताब, प्लिस्कोवा को हराया
मियामी। ऑस्ट्रेलिया की महिला टेनिस खिलाड़ी एश्ले बार्टी ने यहां मियामी ओपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया। बार्टी ने फाइनल में पूर्व नंबर-1 खिलाड़ी चेक गणराज्य की केरोलिना प्लिस्कोवा को सीधे सेटों में 7-6 (7-1), 6-3 से पराजित किया।
समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, अपने करियर की सबसे बड़ी खिताबी जीत के साथ 22 वर्षीय बार्टी ने डब्ल्यूटीए रैंकिंग में शीर्ष-10 खिलाडिय़ों में अपना स्थान सुनिश्चित कर लिया है। सामंथा स्टोसुर के बाद ऐसा करने वाली वे दूसरी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी हैं। बार्टी प्रतियोगिता की शुरुआत से पहले 11वें नंबर पर काबिज थीं।
पहले सेट में बार्टी को जीत के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी। प्लिस्कोवा ने दमदार खेल दिखाया और एक समय स्कोर 3-3 से बराबर था। इसके बाद, सेट टाईब्रेकर में गया। हालांकि बार्टी टाईब्रेकर में विपक्षी खिलाड़ी पर हावी नजर आईं और 7-1 से जीत दर्ज करते हुए मुकाबले में बढ़त बना ली।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement