Arthur Van Doren got best player award of hockey world cup-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:12 pm
Location
Advertisement

हॉकी विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए बेल्जियम के वेन डोरेन

khaskhabar.com : सोमवार, 17 दिसम्बर 2018 12:00 PM (IST)
हॉकी विश्व कप के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुने गए बेल्जियम के वेन डोरेन
भुवनेश्वर। पहली बार हॉकी विश्व कप का खिताब जीतने वाली बेल्जियम की पुरुष टीम के खिलाड़ी आर्थन वेन डोरेन को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया। बेल्जियम ने रविवार को यहां कलिंगा स्टेडियम में पेनल्टी शूटआउट तक गए एक बेहद रोमांचक फाइनल में नीदरलैंड्स को 3-2 (0-0) से हराकर पहली बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया।

विश्व कप में बेल्जियम के लिए दमदार प्रदर्शन करने वाले डिफेंडर वेन डोरेन को टूर्नामेंट का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार दिया गया। वेन डोरेन के अलावा बेल्जियम के ही एलेक्जेंडर हेंड्रिक्स और ऑस्ट्रेलिया के प्रतिभाशाली खिलाड़ी ब्लेक गवर्स को प्रतियोगिता में सबसे अधिक गोल करने के लिए पुरस्कार दिया गया। दोनों खिलाडिय़ों ने टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए सात-सात गोल दागे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement