Archery : indian men compound team won bronze medal in world cup-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 8:53 pm
Location
Advertisement

तीरंदाजी : भारतीय पुरुष टीम ने विश्व कप में जीता कांस्य पदक

khaskhabar.com : शनिवार, 25 मई 2019 6:55 PM (IST)
तीरंदाजी : भारतीय पुरुष टीम ने विश्व कप में जीता कांस्य पदक
अंटाल्या (तुर्की)। भारतीय पुरुष टीम ने यहां जारी तीरंदाजी विश्व कप के चरण-3 में शनिवार को कांस्य पदक जीत लिया। अमन सैनी, अभिषेक वर्मा और रजत चौहान की पुरुष कंपाउंड टीम ने रूस को मात देकर कांस्य पदक जीता। भारतीय टीम ने कुल 235 का स्कोर किया जबकि रूस की टीम 230 अंक ही हासिल कर पाई। टूर्नामेंट के कांस्य पदक मुकाबले में भारतीय महिला टीम को ब्रिटेन से हार का सामना करना पड़ा। ब्रिटेन की टीम ने दो अंकों से मात देकर कांस्य पदक जीता। भारतीय टीम मुकाबले में 226 स्कोर ही बना पाई जबकि ब्रिटेन ने 228 का स्कोर किया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement