Archery : India won 7 medals in asia cup stage-1 event-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 7:52 pm
Location
Advertisement

तीरंदाजी : एशिया कप स्टेज-1 में भारतीयों ने 3 स्वर्ण सहित जीते 7 पदक

khaskhabar.com : सोमवार, 01 अप्रैल 2019 7:05 PM (IST)
तीरंदाजी : एशिया कप स्टेज-1 में भारतीयों ने 3 स्वर्ण सहित जीते 7 पदक
नई दिल्ली। भारत की 16 सदस्यीय जूनियर तीरंदाजी टीम ने बैंकॉक में समाप्त हुए एशिया कप विश्व तीरंदाजी रैंकिंग स्टेज-1 इवेंट में कुल सात पदक अपने नाम किए। भारतीय खिलाडिय़ों ने तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक जीते। टूर्नामेंट में भाग लेने के उद्देश्य से जूनियर टीम को बैंकॉक भेजने में एनटीपीसी का बड़ा योगदान रहा।

भारतीय तीरंदाजी संघ (एएआई) के अध्यक्ष बीवीपी राव ने कहा, यह भारतीय तीरंदाजी के लिए एक बहुत अच्छा संकेत है और इससे टीम का भी मनोबल बढ़ेगा क्योंकि वे 2019 में होने वाली यूथ विश्व चैम्पियनशिप के लिए बहुत मेहनत कर रहे हैं। सभी खिलाडिय़ों में सबसे बेहतरीन प्रदर्शन 18 वर्षीय मुस्कान किरार ने किया।

उन्होंने दमदार खेल दिखाते हुए दो स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। एनटीपीसी के प्रवक्ता ने कहा कि एनटीपीसी लिमिटेड और एएआई ने ओलम्पिक खेलों, एशियाई खेलों और तीरंदाजी के अन्य शीर्ष-स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने के लिए खिलाडिय़ों का समर्थन करने के उद्देश्य से साथ तीन साल की साझेदारी की है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement