Advertisement
विश्व कप : भारतीय निशानेबाज अपूर्वी चंदेला को इस बात की उम्मीद

नई दिल्ली। राष्ट्रमंडल खेल-2014 की स्वर्ण पदक विजेता भारतीय निशानेबाज अपूर्वी चंदेला को उम्मीद है कि आगामी विश्व कप में भारतीय निशानेबाज ज्यादा से ज्यादा ओलम्पिक कोटा हासिल करेंगे। विश्व कप 20 फरवरी से यहां डा. कर्णी सिंह शूटिंग रेंज में शुरू होगा। टोक्यो ओलम्पिक-2020 के लिए विश्व कप में अभी 16 कोटा बचे हुए हैं, जिनमें आठ महिला और आठ पुरुष के हैं।
अपूर्वी ने आईएएनएस से कहा कि कि भारतीय निशानेबाज इस बार अपने घरेलू मैदान पर प्रतिस्पर्धा करेंगे और साथ ही वे घरेलू दर्शकों की उम्मीदों का भी आनंद लेंगे। अपूर्वी ने पिछले साल ही दक्षिण कोरिया के चांगवान में हुई आईएसएसएफ निशानेबाजी विश्व चैम्पियनशिप में टोक्यो में 2020 में आयोजित होने वाले ओलम्पिक खेलों का टिकट हासिल किया था।
26 वर्षीय निशानेबाज ने कहा, इसका फायदा यह होगा कि यहां (भारत) हमें अभ्यास करने का मौका मिल रहा है। लेकिन निश्चित रूप से, यह एक मैच दिन भी है जो कि महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा, अन्य देश भी हमारी तरह ही मजबूत हैं। इसलिए, हम बेहतरीन प्रदर्शन करने की कोशिश करेंगे। मुझे उम्मीद है कि 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के लिए भारत की ओर से अधिक कोटा आएंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
यह भी प�?े
Advertisement
खेल
Advertisement
Traffic
Features