Andy Murray retain no.1 position in atp ranking, Tsonga jumps, Federer slips-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 4:53 pm
Location
Advertisement

मरे पहले स्थान पर बरकरार, सोंगा फायदे में, फेडरर को नुकसान

khaskhabar.com : मंगलवार, 28 फ़रवरी 2017 12:29 PM (IST)
मरे पहले स्थान पर बरकरार, सोंगा फायदे में, फेडरर को नुकसान
मेड्रिड। पेशेवर टेनिस संघ (एटीपी) की ताजा रैंकिंग में ब्रिटेन के टेनिस खिलाड़ी एंडी मरे ने अपना शीर्ष स्थान कायम रखा है। मरे ने पिछले साल नवंबर में पहली बार शीर्ष स्थान पर कब्जा जमाया था और तब से इस स्थान पर कायम हैं। उनके 11540 अंक हैं। फ्रांस के जो विल्फ्रेड सोंगा ओपन 13 टूर्नामेंट का खिताब जीतकर चार स्थान के फायदे के साथ सातवें स्थान पर आ गए हैं।

इसी साल ऑस्ट्रेलियन ओपन ग्रैंडस्लैम जीतने वाले स्विट्जरलैंड के दिग्गज खिलाड़ी रोजर फेडरर को एक स्थान का नुकसान हुआ है। वे 9वें स्थान से खिसककर 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं। मरे द्वारा शीर्ष स्थान से हटाए जाने वाले सर्बिया के नोवाक जोकोविक दूसरे स्थान पर बने हुए हैं। तीसरे स्थान पर स्विट्जरलैंड के स्टान वावरिंका हैं।

चौथे स्थान पर कनाडा के मिलोस राओनिक, पांचवें स्थान पर जापान के केई निशिकोरी हैं। ऑस्ट्रेलियन ओपन के फाइनल में हारने वाले स्पेन के राफेल नडाल 4115 अंक के साथ छठे स्थान पर बने हुए हैं। क्रोएशिया के मारिन सिलिक आठवें और ऑस्ट्रिया के डोमिनिक थीम नौवें स्थान पर हैं।

दुबई टेनिस चैम्पियनशिप के लिए तैयार हैं मरे

[ तमीम हैं बांग्लादेश के नं.1 बल्लेबाज, ये हैं टॉप-10]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement