Andre Russell banned for one year for doping-code violation-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:25 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

हरफनमौला आंद्रे रसैल पर लगा एक साल का प्रतिबंध

khaskhabar.com: बुधवार, 01 फ़रवरी 2017 12:24 PM (IST)
हरफनमौला आंद्रे रसैल पर लगा एक साल का प्रतिबंध
एंटिगुआ। वेस्टइंडीज के दाएं हाथ के हरफनमौला खिलाड़ी आंद्रे रसेल पर क्रिकेट खेलने से एक वर्ष का प्रतिबंध लगा दिया गया है। रसैल को किंग्स्टन में स्वतंत्र एंटी-डोपिंग पैनल द्वारा आयोजित टेस्ट में व्हेयर अबाउट अनुच्छेद उल्लंघन का दोषी पाया गया है। बैन की शुरुआत 31 जनवरी से शुरू होगी। रसैल के वकील पैट्रिक फोस्टर ने इस बात की पुष्टि करते हुए बताया कि सजा के खिलाफ अपील करने समेत सभी विकल्पों पर वे रसैल से विचार कर चुके हैं। व्हेयर अबाउट वायलेशन वो होता है जब एक एथलीट स्थानीय एंटी-डोपिंग एजेंसी को अपना ठिकाना नहीं बताता है। रसैल ने वर्ष 2015 में तीन बार एजेंसी को अपनी उपस्थिति की जानकारी नहीं दी। इसी कारण वल्र्ड एंटी-डोपिंग एजेंसी (वाडा) के दिशा-निर्देशों के तहत उनका ड्रग टेस्ट फेल माना गया। जमैका एंटी-डोपिंग कमीशन ने पिछले वर्ष मार्च में रसैल पर अपना ठिकाना नहीं बताने के लिए जुर्माना लगाया था।

[@ इस दिग्गज को पछाड पहले स्थान पर आए कोहली, ये हैं टॉप-10]

1/3
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement