Ajinkya Rahane ready to join Delhi Capitals in IPL-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:15 am
Location
Advertisement

रहाणे दिल्ली कैपिटल्स से जुडऩे के लिए तैयार, थे राजस्थान रॉयल्स के सदस्य

khaskhabar.com : शुक्रवार, 15 नवम्बर 2019 1:32 PM (IST)
रहाणे दिल्ली कैपिटल्स से जुडऩे के लिए तैयार, थे राजस्थान रॉयल्स के सदस्य
नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट उपकप्तान अजिंक्य रहाणे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अगले सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स टीम से जुडऩे के लिए तैयार हैं। दिल्ली कैपिटल्स को हालांकि अभी भी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) से अंतिम मंजूरी मिलनी बाकी है। रहाणे इससे पहले आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे।

दिल्ली कैपिटल्स की टीम रहाणे के बदले में मयंक मारकंडे और राहुल तेवतिया को राजस्थान रॉयल्स को देगी। दिल्ली कैपिटल्स के सूत्रों ने आईएएएनएस से बातचीत में इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि रहाणे को लेकर करार पूरा हो चुका है और अब केवल घोषणा की जानी बाकी है।

उन्होंने कहा, हां, करार लगभग पूरा हो गया है और हम बीसीसीआई से अंतिम मंजूरी मिलने की इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली कैपिटल्स ने अगस्त में रहाणे को अपनी टीम में शामिल करने की इच्छा जताई थी। इस बीच, स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन आईपीएल के अगले सीजन में किंग्स इलेवन पंजाब को छोडक़र दिल्ली कैपिटल्स टीम की ओर खेलेंगे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement