AFC Under-16 Championship : India beat Vietnam by 1-0-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 11:15 pm
Location
Advertisement

AFC अंडर-16 चैंपियनशिप : भारत ने वियतनाम को दी शिकस्त

khaskhabar.com : शनिवार, 22 सितम्बर 2018 1:33 PM (IST)
AFC अंडर-16 चैंपियनशिप : भारत ने वियतनाम को दी शिकस्त
कुआलालम्पुर (मलेशिया)। भारतीय फुटबॉल टीम ने एएफसी अंडर-16 चैम्पियनशिप में ग्रुप-स्तर के अपने पहले मुकाबले में यहां शुक्रवार को वियतनाम को 1-0 से मात दी। कप्तान विक्रम सिंह ने 86वें मिनट में पेनल्टी किक को गोल में बदलकर भारतीय टीम के लिए मैच का एकमात्र गोल दागा। भारतीय टीम ने मैच में शुरू से ही वियतनाम की टीम पर दबाव बनाए रखा और पूरे मैच में अधिक समय तक गेंद को अपने नियंत्रण में रखा।

भारत को गोल करने के चार आसान मौके मिले लेकिन गोल पेनल्टी किक के जरिए ही आया। मैच के आठवें मिनट में ही विक्रम को गोल करने का मौका मिला लेकिन वे गेंद को गोल से बाहर मार बैठे। गोल करने का अगला मौका 17वें मिनट में रिकी शाहबोंग ने गंवाया।

गुरकीरत ने 25वें और 35वें मिनट में गोल दागने का प्रयास किया और दोनों बार वियतनाम के गोलकीपर ने शानदार बचाव करते हुए भारत को बढ़त से महरूम रखा। दूसरे हाफ में भी भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा। 86वें मिनट में भारत को को पेनल्टी किक मिली जिसे गोल में बदलकर विक्रम सिंह ने अपनी टीम की जीत सुनिश्चित कर दी।

मंगोलिया से हारी भारतीय महिला टीम

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement