Adam Dixon asks England to be wary of Amit Rohidas and Dipsan Tirkey in HWL-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 7:46 pm
Location
Advertisement

अंग्रेज खिलाड़ी डिक्सन ने रोहिदास-दिप्सन से सतर्क रहने को कहा

khaskhabar.com : गुरुवार, 30 नवम्बर 2017 1:05 PM (IST)
अंग्रेज खिलाड़ी डिक्सन ने रोहिदास-दिप्सन से सतर्क रहने को कहा
भुवनेश्वर। इंग्लैंड टीम के मिडफील्डर एडम डिक्सन ने अपनी टीम को भारत के दिप्सन टर्की और अमित रोहिदास के खिलाफ रविवार को होने वाले हॉकी वल्र्ड लीग मैच में सतर्क रहने को कहा है। डिक्सन हॉकी इंडिया लीग (एचआईएल)-2017 में विजेता टीम कलिंगा लांसर्स में इन दोनों के साथ खेले हैं। डिक्सन ने कहा कि मैं दिप्सन और अमित के साथ कलिंगा लांसर्स में खेला हूं। मैंने अपनी टीम से कहा कि वह इन दोनों पर खास ध्यान दे।

ये दोनों बैकलाइन पर शानदार खेलते हैं। उप-कप्तान दिप्सन ने लखनऊ में खेले गए जूनियर हॉकी विश्व कप में भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। 205 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके डिक्सन ने कहा, मैंने हॉकी इंडिया लीग में उनको करीब से देखा है। उन्होंने हमारी जीत में अहम भूमिका निभाई थी। मैं उनके खिलाफ खेलने के लिए उत्सुक हूं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement