33 Women hockey players name announced for national camp-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 12:54 pm
Location
Advertisement

राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 खिलाडिय़ों की घोषणा, कोच मरेन ने कहा...

khaskhabar.com : गुरुवार, 03 जनवरी 2019 3:05 PM (IST)
राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 खिलाडिय़ों की घोषणा, कोच मरेन ने कहा...
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (एचआई) ने गुरुवार को राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 महिला हॉकी खिलाडिय़ों के नामों की घोषणा की। इस राष्ट्रीय शिविर की शुरुआत चार जनवरी से बेंगलुरु के भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) में होने जा रही है। इसका समापन 23 जनवरी को होगा।

मुख्य ग्रुप में अपना स्थान हासिल करने वाली वरिष्ठ खिलाडिय़ों के साथ एचआई ने कुछ युवा महिला खिलाडिय़ों के नाम भी शामिल किए हैं। इसमें सलीमा तेते और लालरेमसियामी शामिल हैं। यह दोनों पिछले साल यूथ ओलम्पिक में हिस्सा लेने वाली जूनियर महिला टीम का हिस्सा थीं।

भारतीय महिला टीम के इस साल के पहले शिविर के बारे में टीम के मुख्य कोच शुअर्ड मरेन ने कहा, हम इस 20 दिवसीय शिविर में फिटनेस के सही स्तर पर पहुंचने की कोशिश करेंगे। इसमें हम स्पेन दौरे पर खेले जाने वाले मैचों की तैयारियां करेंगे। हम अपने मैच में लागू की जाने वाली नई चीजों का प्रशिक्षण भी करेंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement