33 Women hockey players have selected for national camp, coach Harendra Singh says...-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 12:45 pm
Location
Advertisement

राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 सदस्यीय टीम की घोषणा, कोच ने कहा...

khaskhabar.com : शनिवार, 25 नवम्बर 2017 1:53 PM (IST)
राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 सदस्यीय टीम की घोषणा, कोच ने कहा...
नई दिल्ली। हॉकी इंडिया (एचआई) ने शनिवार को राष्ट्रीय शिविर के लिए 33 सदस्यीय महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी। यह टीम अब बेंगलुरु स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) के केंद्र में प्रशिक्षण लेगी। इस राष्ट्रीय शिविर की शुरुआत 26 नवम्बर से हो रही है। मुख्य कोच हरेंद्र सिंह के मार्गदर्शन में अब महिला टीम 23 दिसम्बर तक राष्ट्रीय शिविर में प्रशिक्षण लेगी।

हाल ही में चीन को फाइनल में हराकर महिला टीम ने एशिया कप-2017 का खिताब अपने नाम कर इतिहास रचा था। इस खिताबी जीत से टीम ने न केवल अगले साल लंदन में होने वाले विश्व कप-2018 में प्रवेश हासिल किया था, बल्कि विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 टीमों में अपनी जगह बनाई। इस रैंकिंग में भारतीय महिला हॉकी टीम 10वें स्थान पर है।

कोच हरेंद्र का मानना है कि टीम केवल एशिया कप खिताब की उपलब्धि तक ही सीमित नहीं रहना चाहती। उन्होंने कहा, भारतीय हॉकी के लिए 2018 बहुत अहम साल है। हमने एशिया कप में अपने अच्छे प्रदर्शन से विश्व रैंकिंग में शीर्ष-10 में जगह बनाई, लेकिन हमारे लिए राष्ट्रमंडल खेल, एशियाई खेल और विश्वकप अहम टूर्नामेंट हैं। इस कारण, इस प्रशिक्षण सत्र में हम टूर्नामेंटों में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए अपनी तैयारियों को पुख्ता करने पर जोर देंगे।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement