Advertisement
अर्जेंटीना में माराडोना के निधन पर 3 दिन का राष्ट्रीय शोक
ब्यूनस आयर्स| अर्जेंटीना की सरकार ने फुटबॉल के महान खिलाड़ी डिएगो माराडोना के निधन पर तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है। राष्ट्रपति कार्यालय की ओर से ये जानकारी दी गई है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के मुताबिक, माराडोना के निधन के दिन से तीन दिन का राष्ट्रीय शोक होगा।
माराडोना का निधन बुधवार को राजधानी ब्यूनस आयर्स के उत्तरी बाहरी इलाके में टाइग्रे जिले में उनके घर पर हार्ट अटैक से हुआ।
अर्जेंटीना के सैन इसिद्रो शहर के प्रोसेक्यूटर जनरल जॉन ब्रायड ने कहा कि उनका निधन प्राकृतिक कारणों से हुआ है।
ब्रायड के अनुसार, माराडोना का निधन बुधवार को स्थानीय समयानुसार लगभग 12.00 बजे राजधानी के उत्तरी बाहरी इलाके सैन एंड्रेस के पास उनके घर पर हुआ।
30 अक्टूबर को, माराडोना ने अपना 60 वां जन्मदिन मनाया था।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
खेल
Advertisement