18th Asian Games opening ceremony in Indonesia, Neeraj Chopra leads indian contingent-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 6:54 am
Location
Advertisement

18वें एशियन गेम्स : नीरज चोपड़ा ने की भारतीय दल की अगुआई, देखें PHOTOS

khaskhabar.com : शनिवार, 18 अगस्त 2018 6:56 PM (IST)
18वें एशियन गेम्स : नीरज चोपड़ा ने की भारतीय दल की अगुआई, देखें PHOTOS
जकार्ता। इंडोनेशिया में 18 अगस्त से 2 सितंबर तक हर चार साल में होने वाले खेलों के महाकुंभ एशियन गेम्स का आयोजन होगा। शनिवार को राजधानी जकार्ता के जीबीके स्टेडियम में इन गेम्स के 18वें संस्करण का रंगारंग आगाज हुआ। राष्ट्रपति जोको विदोदो मोटरसाइकिल चलाकर स्टेडियम पहुंचे। इस दौरान 1500 महिला कलाकारों ने देश का पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। अफगानिस्तान के खिलाडिय़ों ने सबसे पहले मार्च पास्ट किया।

भारतीय खिलाडिय़ों के दल ने 9वें नंबर पर मार्च पास्ट किया। भारतीय दल की अगुआई इसी साल गोल्ड कोस्ट (ऑस्ट्रेलिया) में राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने की। सबसे अंत में मेजबान इंडोनेशिया के खिलाडिय़ों ने मार्च पास्ट किया। उत्तर और दक्षिण कोरिया के एथलीट एक बैनर कोरिया यूनिफाइड के तले उतरे हैं।

इन खेलों का प्रसारण सोनी नेटवर्क के चैनल्स पर होगा। इन खेलों में 45 देशों के लगभग 10000 खिलाड़ी चुनौती पेश करेंगे, जिनमेंं भारत के 571 एथलीट भी शामिल हैं। इस बार 10 नए खेल शामिल किए गए हैं। भारत सहित इंडोनेशिया, जापान, फिलीपींस, श्रीलंका, सिंगापुर और थाईलैंड ने हर एशियाड में शिरकत की है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एशियाई खेलों में भाग लेने भारतीय दल को शुभकामनाएं दी है। प्रधानमंत्री ने ट्वीट किया कि भारतीय दल को इंडोनेशिया में हो रहे एशियाई खेलों के लिए शुभकामनाएं। हमें अपने खिलाडियों पर गर्व है और उम्मीद है कि वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे।



ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/8
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement