18th Asian Games : Japanese swimmer Ikee Rikako most successful athlete-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 28, 2024 5:32 pm
Location
Advertisement

एशियन गेम्स : सबसे सफल एथलीट रहीं रिकाको, इनके नाम है रिकॉर्ड

khaskhabar.com : सोमवार, 03 सितम्बर 2018 2:06 PM (IST)
एशियन गेम्स : सबसे सफल एथलीट रहीं रिकाको, इनके नाम है रिकॉर्ड
नई दिल्ली। जापान की युवा तैराक रिकाको इकी इंडोनेशिया में रविवार को समाप्त हुए एशियाई खेलों के 18वें संस्करण की सबसे सफल एथलीट रहीं। रिकाको ने कुल छह स्वर्ण पदक अपने नाम किए। इसके अलावा, वे इन खेलों में छह स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली तैराक हैं। उन्होंने दो रजत पदक भी जीते।

जापान की 18 वर्षीया तैराक रिकाको ने महिलाओं की फ्रीस्टाइल स्प्रिंट, 100 मीटर फ्रीस्टाइल, 50 मीटर व 100 मीटर बटरफ्लाई, चार गुणा 100 मीटर फ्रीस्टाइल और मेडले रिले में स्वर्ण पदक जीता। रिकाको एशियाई खेलों में सबसे अधिक स्वर्ण पदक जीतने वाली दूसरे सबसे सफल एथलीट बन गई हैं। इस सूची में पहले स्थान उत्तरी कोरिया की सो गिन-मैन हैं।

गिन के नाम पर एक एशियाई खेलों में सबसे ज्यादा पदक जीतने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 1982 में दिल्ली में हुए एशियाई खेलों में सात स्वर्ण और एक रजत पदक जीता था। उन्होंने ये पदक निशानेबाजी में जीते थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement