13th world firefighter games : indian wrestler sunil kumar won gold medal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 6:49 am
Location
Advertisement

13वें विश्व फायरफाइटर गेम्स : सुनील कुमार ने जीता स्वर्ण पदक

khaskhabar.com : मंगलवार, 18 सितम्बर 2018 1:35 PM (IST)
13वें विश्व फायरफाइटर गेम्स : सुनील कुमार ने जीता स्वर्ण पदक
नई दिल्ली। भारतीय पहलवान सुनील कुमार ने दक्षिण कोरिया के चुंग्जू शहर में समाप्त हुए 13वें विश्व फायरफाइटर गेम्स में भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। सुनील ने यह स्वर्ण पदक पुरुषों की 86 किलोग्राम वर्ग स्पर्धा में हासिल किया। इस टूर्नामेंट का समापन चुंग्जू शहर में 17 सितंबर को हुआ। यह नौ सितंबर से आयोजित हुआ था।

इसमें सुनील ने फाइनल में ईरान के मुहम्मद अमद को 7-4 के स्कोर से मात देकर सोने पर कब्जा जमाया और भारत को गौरवान्वित किया। सुनील पहली बार इन खेलों में हिस्सा लेने गए थे और अपनी पहली ही कोशिश में उन्होंने स्वर्ण पदक जीतकर नई उपलब्धि हासिल की। भारत ने भी एक टीम के रूप में इन खेलों में पहली बार हिस्सा लिया था।

इससे पहले भारतीय खिलाड़ी व्यक्तिगत रूप में टूर्नामेंट में हिस्सा लेने जाते थे। भारत इन खेलों में सातवें स्थान पर रहा। भारत ने इस टूर्नामेंड में कुल 14 स्वर्ण, 16 रजत और 18 कांस्य पदक जीते। इसमें 75 देशों के 7000 खिलाडिय़ों ने हिस्सा लिया था और 75 टीमों ने इसमें शिरकत की।

जूनियर कैडेट ओपन में पयास-विश्वा को कांस्य

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement