khaskhabar.com: सोमवार, 15 अगस्त 2016 6:10 PM (IST)
मुंबई। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की फ्रेंचाइजी मुंबई सिटी ने उरुग्वे के स्टार फुटबॉलर डिएगो फोरलान को लीग के तीसरे संस्करण के लिए अपने साथ जोड़ लिया है। क्लब ने रविवार को इस बात की पुष्टि की। फोरलान ने अपने करियर की शुरुआत अर्जेंटीना से की थी, जिसके बाद वे इंग्लैंड के फुटबॉल क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड पहुंचे। यहां से वे स्पेनिश लीग में विलारियल सीएफ और एटलेटिको मेड्रिड के लिए खेले। फोरलान ने 2010 में हुए फीफा विश्व कप में गोल्डन बॉल का अवार्ड हासिल किया था और अपने देश के लिए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड भी उनके नाम है।