India is doing preparation of chess olympiad-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

ओलंपियाड के लिए रणनीति तैयार करने में उलझा भारत

khaskhabar.com: शनिवार, 27 अगस्त 2016 6:07 PM (IST)
ओलंपियाड के लिए रणनीति तैयार करने में उलझा भारत
चेन्नई। अजरबेजान की राजधानी बाकू की मेजबानी में शतरंज ओलंपियाड शुरू होने में एक सप्ताह से भी कम समय रह गया है, लेकिन भारतीय दल ओलंपियाड के लिए बोर्ड ऑर्डर रणनीति तैयार करने में ही उलझा हुआ है। बाकू में दो सितंबर से शुरू हो रहे विश्व शतरंज ओलम्पियाड में हिस्सा लेने वाली भारतीय दल के कप्तान ग्रैंड मास्टर आर. बी. रमेश ने आईएएनएस से कहा कि अभी इस पर विचार-विमर्श चल रहा है। हम 2014 के ओलम्पियाड में अपनाई गई रणनीति ही अपनाएंगे या कोई रणनीति अपनाई जाएगी, इस संबंध में अभी कुछ नहीं कहा जा सकता। ओलम्पियाड शुरू से एक दिन पहले आयोजकों को इस संबंध में सूचित कर दिया जाएगा। उल्लेखनीय है कि आर. बी. रमेश भारतीय दल के गैर प्रतिस्पर्धी कप्तान हैं और ओलम्पियाड एक टीम स्पर्धा है जिसमें हिस्सा लेने वाली प्रत्येक टीम में चार खिलाड़ी शामिल होते हैं। हर टीम को स्पर्धा से पहले आयोजकों को अपना बोर्ड प्लान बताना होता है, जिसमें बाद में बदलाव नहीं किया जा सकता। किसी टीम की रणनीति में यह बोर्ड प्लान काफी अहम माना जाता है।

1/5
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement