india beat pakistan 7-1 in hockey world league semifinal-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Mar 29, 2024 5:40 pm
Location
Advertisement

भारत ने हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 7-1 से रौंदा

khaskhabar.com : रविवार, 18 जून 2017 10:05 PM (IST)
भारत ने हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 7-1 से रौंदा
लंदन। हरमनप्रीत सिंह, तलविंदर सिंह और आकाशदीप सिंह के दो-दो गोलों की मदद से भारतीय पुरूष हॉकी टीम ने रविवार को वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स के अपने तीसरे पूल मैच में चिरप्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 7-1 से मात दी। हरमनप्रीत ने (13वें और 33वें), तलविंदर (21वें और 24वें) तथा आकाशदीप (47वें और 59वें) मिनट में गोल किए। प्रदीप मोर ने भी 49वें मिनट में गोल किया। यह भारत की लगातार तीसरी जीत है और उसका सामना 20 जून को नीदरलैंड्स से होगा।

दूसरी ओर, पाकिस्तान की यह लगातार तीसरी हार है। दूसरे मिनट में पाकिस्तान के पेनल्टी कॉर्नर पर गोल के अवसर को नाकाम करते हुए भारत ने 13वें मिनट में पेनल्टी कॉर्नर पर गोल कर अपना खाता खोला। टीम के लिए यह गोल हरमनप्रीत ने किया। इसके बाद 21वें मिनट में तलविंदर सिंह ने फील्ड गोल दागकर भारतीय टीम को पाकिस्तान पर 2-0 से बढ़त दिलाई। इस बीच, मनदीप सिंह को ग्रीन कार्ड दिखाया गया। पाकिस्तान की सभी कोशिशों को नाकाम करते हुए 24वें मिनट में तलविंदर ने एक बार फिर आगे बढ़ कर फील्ड गोल दागा। इस गोल के दम पर भारत ने 3-0 की बढ़त बनाई।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement