khaskhabar.com: शनिवार, 13 अगस्त 2016 12:05 PM (IST)
रियो डी जनेरियो। भारत की दुती चंद महिलाओं की 100 मीटर रेस के सेमीफाइनल में जगह नहीं बना सकीं। वे इस स्पर्धा की हीट में आठ धावकों के बीच सातवें स्थान पर रहीं। दुती ने 11.69 सेकेंड में रेस पूरी की। वे अपना व्यक्तिगत श्रेष्ठ समय भी नहीं निकाल पाईं।