क्रिकेट : इंग्लैंड के बांग्लादेश दौरे पर शंका के बादल
khaskhabar.com: रविवार, 03 जुलाई 2016 6:01 PM (IST)
ढाका। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रविवार को कहा कि बांग्लादेश की राजधानी ढाका में हुए आतंकवादी हमले को देखते हुए वह टीम के बांग्लादेश दौरे के लिए सरकार के निर्देशों का पालन करेगा। ढाका के रेस्तरां में शुक्रवार की रात सात आतंकवादियों ने 20 लोगों की निर्मम तरीके से हत्या कर दी, जिसमें अधिकांश विदेशी नागरिक थे। आतंकवादियों ने 12 घंटे तक 30 से अधिक लोगों को रेस्तरां के अंदर बंधक बना रखा था।