khaskhabar.com: सोमवार, 15 अगस्त 2016 6:48 PM (IST)
अगरतला। भारत की पहली महिला जिमनास्ट दीपा करमाकर भले ही रियो ओलम्पिक में पदक जीतने से चूक गई हों, लेकिन उन्होंने देश के लोगों के दिल जीत लिया। दीपा के माता-पिता, दोस्त, रिश्तेदार और प्रशंसकों का कहना है कि उन्होंने रविवार को हुई वॉल्ट स्पर्धा के फाइनल में पहले से बेहतर प्रदर्शन किया। रियो ओलम्पिक में नया इतिहास रचने वालीं जिमनास्ट दीपा के पिता दुलाल करमाकर ने यहां संवाददाताओं को बताया कि फाइनल में मेरी बेटी का प्रदर्शन शानदार था।