मुंबई। क्रिस गेल क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट (टी20, वनडे, टेस्ट) में खतरनाक बल्लेबाज माने जाते हैं। वेस्टइंडीज का यह विस्फोटक बल्लेबाज जब तक क्रीज पर रहता है, गेंदबाजों की सांसें ऊपर-नीचे होती रहती हैं। गेल को उनके ही अंदाज में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करने वाले खिलाड़ी बेहद पसंद आते हैं।