RIO:चीनी खिलाडी ने मेडल सेरेमनी में यूं किया गर्लफ्रेंड को प्रपोज
khaskhabar.com: सोमवार, 15 अगस्त 2016 11:39 AM (IST)
रियो डी जनेरियो। चीन की चर्चित खिलाड़ी ही जी ओलंपिक इवेंट में मेडल जीतकर बेहद खुश नजर आ रही थी। लेकिन, उन्हें अंदाजा भी नहीं था कि एक और सरप्राइज उनका इंतजार कर रहा है। ही के टीममेट और बॉयफ्रेंड किन काई ने ओलंपिक की मेडल सेरेमनी के दौरान उन्हें पोडियम पर ही प्रपोज किया, जिसके बाद दोनों खिलाड़ी अपने आंसू नहीं रोक पाए।