khaskhabar.com: शनिवार, 23 जुलाई 2016 08:12 AM (IST)
यह उनके करियर का तीसरा शतक है। इसके अलावा अमित मिश्रा ने 53, साहा ने 40
और समी ने नााद 17 रन जुटाए। वेस्टइंडीज की ओर से ब्राथवेट, बीशू ने
तीन-तीन सफलता पाई जबकि शेनॉन गेब्रिएल ने दो विकेट लिए। पहले दिन की तरह
दूसरा दिन भी कोहली के नाम रहा।
पहले दिन स्टम्प्स तक 143 रन बनाने वाले
कोहली ने भोजनकाल के ठीक बाद गेब्रियल की गेंद पर बोल्ड होने से पहले कई
कीर्तिमान अपने नाम किए। सबसे सबसे पहले तो वह अपने अब तक के व्यक्तिगत योग
169 रनों से आगे निकले और फिर 1997 के बाद विदेशी धरती पर सबसे बड़ी पारी
खेलने वाले भारतीय कप्तान बने। सचिन तेंदुलकर ने दक्षिण अफ्रीका में 1997 में 169 रनों की पारी खेली थी।