Advertisement
जेलेंस्की ने यूक्रेन का समर्थन करने के लिए ट्रंप का जताया आभार

जेलेंस्की ने आगे लिखा, "हमने राष्ट्रपति के साथ उन जरूरी उपायों और समाधानों पर चर्चा की जिनसे लोगों को रूसी हमलों से बेहतर सुरक्षा मिले और हमारी स्थिति मजबूत हो सके। हम शांति हासिल करने के लिए यथासंभव काम करने के लिए तैयार हैं। हमने भविष्य में फोन पर ज्यादा से ज्यादा बात करने और अपने कदमों का समन्वय करने पर सहमति व्यक्त की। धन्यवाद मिस्टर प्रेसिडेंट! धन्यवाद अमेरिका!"
यह टिप्पणी राष्ट्रपति ट्रंप के सोमवार को रूस से तेल, गैस और यूरेनियम आयात करने वाले देशों पर 100 प्रतिशत का द्वितीयक शुल्क लगाने की धमकी के बाद आई है। ट्रंप ने कहा है कि वह यूक्रेन के साथ युद्ध को समाप्त करने में रूस की हठधर्मिता से 'बहुत नाखुश' हैं।
व्हाइट हाउस में नाटो महासचिव मार्क रुटे के साथ पत्रकारों से बात करते हुए ट्रंप ने रूस को यूक्रेन के साथ शांति समझौता न करने की स्थिति में दंडात्मक शुल्क लागू करने के लिए 50 दिनों की डेडलाइन दी। उन्होंने कहा, "हम रूस से बेहद नाराज हैं। हम बहुत सख्त टैरिफ लगाने जा रहे हैं। अगर 50 दिनों में कोई समझौता नहीं हुआ, तो लगभग 100 प्रतिशत टैरिफ लगाए जाएंगे, जिन्हें आप सेकेंडरी टैरिफ कह सकते हैं।"
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने बताया कि उन्होंने नाटो महासचिव से भी बातचीत की, जिन्होंने उन्हें वाशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बैठक और यूक्रेन को समर्थन देने के लिए यूरोप और अमेरिका के बीच सहयोग के पहलुओं के बारे में जानकारी दी।
जेलेंस्की ने 'एक्स' पर एक अन्य पोस्ट में कहा, "मैंने मार्क रुटे से बात की। एक और बहुत अच्छी बातचीत। मार्क ने वाशिंगटन में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ हुई बैठक और यूरोप व अमेरिका के बीच यूक्रेन को समर्थन जारी रखने और उसे मजबूत करने के लिए सहयोग की विस्तृत जानकारी दी। हम अतिरिक्त पैट्रियट मिसाइल सिस्टम देने की तत्परता की सराहना करते हैं। अमेरिका, जर्मनी और नॉर्वे पहले से ही इस पर मिलकर काम कर रहे हैं। इसके अलावा हमारे लोगों की जान बचाने और रूसी हमलों को रोकने के लिए अन्य हथियारों की आपूर्ति भी की जाएगी। शांति और जान बचाने के लिए रूस पर दबाव बढ़ाना जरूरी है। धन्यवाद, मार्क!"
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
प्रमुख खबरें
Advertisement
Traffic
Features


