अजमेर। पुष्कर। देश में चाइनीज सामान का विरोध बढ़ता ही जा रहा है। अजमेर के पुष्कर में भी गुरुवार को चीनी सामानों के विरोध में युवाओं की ओर से विरोध प्रदर्शन कर इनका बहिष्कार करने की मांग की गई। राजकीय काॅलेज के युवाओं ने बस स्टैंड के सामने रेतीले धोरों पर चीनी वस्तुएं देश के लिए खतरा विषय पर सैंड आर्ट के माध्यम से प्रदर्शन किया। साथ ही लोगों से चीनी वस्तुओं को उपयोग में नहीं लेने और व्यापारियों से इन्हें नहीं बेचने की अपील की। साथ ही इस मौके पर चीनी सामान की होली भी जलाई गई।