khaskhabar.com: गुरुवार, 28 जुलाई 2016 2:33 PM (IST)
इस बीच अचरेकर के पिता नीचे उतरे और अचरेकर से शेष आठ रुपये भूल
जाने को कहा, लेकिन ऑटो चालक ने उन्हें गाली दी और ऑटो लेकर भाग निकला। इस
पर अचरेकर को गुस्सा आ गया। अचरेकर ने ऑटो का पीछा किया और चलती अवस्था में
ही ऑटो का रॉड किसी तरह पकड़ लिया, लेकिन अचानक ऑटो असंतुलित हो गया और
पलट गया।
ऑटो रिक्शा पलटकर अचरेकर के शरीर पर गिरा जिससे वह गंभीर रूप
से घायल हो गया। बाद में उसे अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। अचरेकर के
पिता घटना को देख रहे थे, लेकिन अपने पुत्र को बचाने के लिए कुछ नहीं कर
सके।
बाद में उन्होंने विक्रोली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई और
पुलिस ने ऑटो चालक गुप्ता को तुरंत दबोच लिया और उसे गैर इरादतन हत्या के
आरोप में गिरफ्तार कर लिया, जो हत्या के बराबर नहीं है। एक अधिकारी ने कहा
कि गुप्ता को पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है और उसे ठाणे जेल में रखा
गया है। अचरेकर ने हाल में प्रबंधन में स्नातक की उपाधि हासिल की थी और
साक्षात्कार के लिए गोवा गया था। (आईएएनएस)