youth failed in love, leaps in front of train-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 11:27 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

युवक प्यार में हारा तो ट्रेन के आगे कूदा

khaskhabar.com:
युवक प्यार में हारा तो ट्रेन के आगे कूदा
दौसा। रविवार को राजस्थान के दौसा में मण्डी रेलवे फाटक के समीप एक युवक ने जयपुर-आगरा शताब्दी ट्रेन के आगे कूद जान दे दी। पुलिस को मृतक की जेब से दो पेज का सुसाइड नोट मिला जिसमें प्रेम प्रसंग के चलते आत्महत्या करने की बात सामने आई है। करौली जिले के नादौती तहसील में आम का झारा निवासी 22 वर्षीय उपेन्द्र दौसा में किराये के मकान में रहकर पढाई करता था। रविवार सुबह उसने मण्डी फाटक के समीप शताब्दी एक्सप्रेस के आगे कूदकर जान दे दी। सुसाइड नोट में उपेन्द्र ने लिखा था कि वह दौसा के सोमनाथ नगर में किराये के मकान से रहता था जहां मकान मालिक की बेटी से प्रेम प्रसंग हो गया। कुछ दिन पूर्व मकान मालिक की बेटी की शादी अलवर में हो गई। इसके बाद भी दोनों का प्रेम प्रसंग का मामला चलता रहा। सुसाइड नोट की माने तो पिछले कुछ दिनों से प्रेमिका किसी तीसरे व्यक्ति से सम्पर्क में थी। उपेन्द्र को यह बात बर्दाश्त नही हो रही थी और उसने सुसाइड करने का निर्णय कर लिया।

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement