Youth came forward for the development of the district-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

जिले के विकास के लिए युवा आगे आए

khaskhabar.com: रविवार, 17 दिसम्बर 2017 9:09 PM (IST)
जिले के विकास के लिए युवा आगे आए
भरतपुर। युवा संवाद कार्यक्रम रविवार को पूर्व मंत्री नत्थी सिंह की अध्यक्षता में सैंकड़ो युवाओं की उपस्थिति में हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में विभिन्न कार्यक्षेत्रों के विशेषज्ञों ने युवाओं द्वारा पूछे गये प्रश्नों के जवाब में दिये संजीव गुप्ता ने जिले के विकास में युवाओं की जिम्मेदारी व उन्हे आगे आने की आवश्यकता पर बल दिया। सजीव गुप्ता ने जनप्रतिनिधियों द्वारा भरतपुर में विकास में पूर्ण योगदान न दिये जाने के कारण जिले में रोजगार व शिक्षा के क्षेत्र में पिछड़ने का जिम्मेदार ठहराया। युवाओं को कर्नल हरिसिंह ने सेना के क्षेत्र में विभिन्न जानकारियाॅ दी और कहा कि जिले के युवा मजबूत कद काठी के कारण सेना में बहुत प्रशंसा पाते हैं। कर्नल ओमवीर ने अपने आत्म विश्वास और कठिन परिश्रम से लक्ष्य तक पहुॅचने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि जीवन में युवाओं को चाहिये कि वो एक प्रतिशत सरकारी नौकरियों के पीछे ना भागकर खुद ऐसे कार्य करें कि बाकी युवाओं को रोजगार दे सकें। पंजाब नेशनल बैंक के मुख्य मैनेजर सत्यभान तिवारी ने बैंक द्वारा युवाओं को दी जाने वाली सुविधाओं और ऋण पर प्रकाश डाला। सी वाई एस एस जिलाध्यक्ष मनजीत संधु ने कहा कि जिले में ब्रज विश्वविद्यालय बनवाने की लड़ाई में बहुत से छात्रो पर पुलिस केस हुए जो दुःखद है और आर डी गल्र्स काॅलेज में भूगोल विषय में स्नातकोत्तर की सुविधा न होने से सभी छात्राएं परेशान हैं तथा इसके लिए सभी छात्र संघर्ष कर रहे हैं। गिरीश चौधरी ने जिले की दुर्दशा के लिए कुछ लोगों द्वारा किये गये अतिक्रमण को जिम्मेदार ठहराया। पार्षद राघवेन्द्र ने जिले के विकास के लिए सबको एकजुट होकर प्रयास करने पर बल दिया। लाखन सिंह ने जिले के युवाओं से आव्हान किया कि वे संगठित होकर बेहतर समाज के निर्माण का प्रण ले और अपना भविष्य तय करें। लंदन यूनिवर्सिटी के अध्यक्ष सुमित भगासरा ने कहा कि वे लोहागढ़ में आकर बहुत गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और सभी युवाओं को देश बदलने के लिए राजनीति में आना चाहिये।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement