Advertisement
यूपी में युवक ने पिता और उनकी प्रेमिका को गोली मारी

इटावा । उत्तर प्रदेश के इटावा में एक युवक ने अपने पिता और पिता की कथित प्रेमिका को उसके घर पर गोली मार दी, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। खबरों के मुताबिक, 48 साल के राकेश शाक्य का 19 वर्षीय बेटा विशाल सोमवार की रात किसी काम से घर से निकला था।
हालांकि, रास्ते में उसे महिला के घर पर अपने पिता की मौजूदगी के बारे में पता चला।
विशाल महिला के घर पहुंचा और अपने पिता को आपत्तिजनक स्थिति में देखा, जिसके बाद दोनों के बीच खूब बहस हुई।
गुस्से में, विशाल ने अपने पिता पर गोली चला दी और महिला को भी गोली मार दी।
फ्रेंड्स कॉलोनी पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर, अनिल कुमार चौबे ने कहा, "मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी जारी है। दोनों घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां राकेश की हालत गंभीर बताई गई है।"
घटना के बाद से विशाल फरार है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
Advertisement
इटावा
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features