young man accused of rape-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 20, 2024 10:55 am
Location
Advertisement

हरियाणा के युवक पर दुष्कर्म का आरोप

khaskhabar.com : गुरुवार, 24 नवम्बर 2016 5:34 PM (IST)
हरियाणा के युवक पर दुष्कर्म का आरोप
हनुमानगढ़। पीलीबंगा पुलिस थाना क्षेत्र की एक युवती चण्डीगढ़ में पढ़ती थी। वहां हरियाणा के एक युवक से उसकी जान पहचान हो गई। युवती ने लडक़े से शादी कर ली और अब इस्तगासा से पीलीबंगा पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाते हुए आरोप लगाया, कि उसके साथ दुष्कर्म हो गया। पुलिस के अनुसार बीस वर्षीय पीडि़ता ने इस्तगासे में बताया कि वह चण्डीगढ़ में बीएड कर रही है। वहां उसकी जानकारी हरियाणा के कैथल जिले के गांव जुलानी खेड़ा निवासी परनपाल सिंह पुत्र दलीप सिंह राजपूत के साथ जानकारी हो गई। दोनों में मेल जोल बढऩे लगा। दोनों ने पिछले दिनों शादी कर ली। शादी करने के लिए परनपाल अपने भाई एक अन्य के साथ उसके गांव आया। यहां से शादी करके परनपाल उसे ले गया। वहां हरियाणा में अपने घर में उसके साथ दुष्कर्म किया। उसके साथ दुष्कर्म करके पिछले दिनों मारपीट करके भगा दिया। पुलिस ने बताया कि पीडि़ता का मेडिकल करवाया जा रहा है। मुकदमे की जांच थाना प्रभारी विजय कुमार कर रहे हैं।


राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

Advertisement
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
Advertisement
Advertisement