young farmer throws bangles towards smriti irani in gujrat-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 3:13 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

गुजरात में स्मृति ईरानी पर किसान ने फेंकी चूडियां तो जवाब में बोलीं...

khaskhabar.com: मंगलवार, 13 जून 2017 6:27 PM (IST)
गुजरात में स्मृति ईरानी पर किसान ने फेंकी 
चूडियां तो जवाब में बोलीं...
नई दिल्ली। सोमवार को गुजरात के अमरेली शहर में केंद्रीय कपडा मंत्री स्मृति ईरानी पर चूडियां उदाल दी गई। मोदी सरकार के तीन साल पूरे होने के अवसर पर देश भर में सरकार की उपलब्धियां गिनाने के अभियान के तहत स्मृति ईरानी सोमवार को अमरेली में एक कार्यक्रम में पहुंची थीं। कार्यक्रम के बीच में एक किसान उठकर कर्ज माफी की मांग करने लगा। अपनी मांग को दोहराते हुए उसने स्मृति ईरानी पर चूडियां उछाल दीं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने जिस युवक को पकडा है उसकी पहचान केतन कसवाणा के रूप मे हुई है जिसकी उम्र 20 साल के आसपास है और वह अमरेली जिले के मोता भंडारिया गांव का रहने वाला है। केतन कसवाणा को बाद में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने खुद पुलिस को निर्देश देते हुए रिहा करा दिया। स्मृति ने पुलिस से ये भी कहा कि कासवाला को कार्यक्रम में हिस्सा लेने दिया जाए और अगर वह चूडियां फेंक रहा है तो उसे वो भी करने दिया जाए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement