Advertisement
योगी ने समाजवादी पार्टी की तुलना महाभारत के पात्रों से की

मुख्यमंत्री यहां 'सुझाव आपका, संकल्प हमारा' कार्यक्रम के तहत 'आकांक्षा पेटी' का शुभारंभ करने के लिए यहां एक समारोह में बोल रहे थे।
साल 2022 के विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा राज्य के गांव और शहरी इलाकों में 30 हजार जगहों पर 'आकांक्षा पेटी' रखेगी।
योगी आदित्यनाथ ने तत्कालीन समाजवादी सरकार पर हमले को तेज करते हुए कहा, "2012 से 2017 के बीच यूपी में सरकारी पदों पर नियुक्तियों को एक परिवार के सदस्यों के बीच वितरित किया गया था। एक नियुक्ति प्रक्रिया एक चाचा द्वारा देखी गई थी और दूसरी भतीजा, मामा या नाना द्वारा आवंटित की गई थी।"
उन्होंने कहा, "2017 से पहले लोग उत्तर प्रदेश पर उंगलियां उठाते थे, लेकिन आज भाजपा के शासन में उत्तर प्रदेश में पूरी तरह से बदलाव आया है और देश और दुनियाभर में इसकी धारणा बदल गई है।"
उन्होंने कहा कि पिछली सरकार का कभी भी विकास का एजेंडा नहीं रहा, 2017 से पहले उत्तर प्रदेश में दो एक्सप्रेस-वे थे। किसी भी शहर में मेट्रो नहीं थी। आज राज्य ने कई हाईवे और एक्सप्रेस-वे बनाए हैं। (आईएएनएस)
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
लखनऊ
Advertisement
उत्तर प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


