yogi cabinet minister om prakash rajbhar son arvind rajbhar say will cut hands of people who touch women inappropriately-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Apr 19, 2024 10:48 pm
Location
Advertisement

महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों के काट दूंगा हाथ : राजभर

khaskhabar.com : मंगलवार, 22 मई 2018 11:58 AM (IST)
महिलाओं से छेड़छाड़ करने वालों के काट दूंगा हाथ : राजभर
चंदौली। योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बेटे और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के नेता अरविंद राजभर ने एक विवादित बयान दिया है। अरविंद ने कहा है कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि महिलाओं को गलत तरीके से छूनेवालों के हाथ काट लिए जाएं।
चंदौली में एक कार्यक्रम के दौरान अरविंद राजभर ने कहा, जो भी महिलाओं या लड़कियों को गलत तरीके से छूने की कोशिश करेगा, मैं उसके हाथ काट दूंगा। राजभर ने कहा कि वह इस बारे में जरूर उचित कदम उठाएंगे। उन्होंने कहा कि वह सुनिश्चित करेंगे कि अगर कोई गलत तरीके से महिलाओं को छूता है तो वह उसके हाथ काट देंगे।


लगातार साध रहे सरकार पर निशाना
बता दें कि योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर भी बीते दिनों अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रह चुके हैं। पिछले दिनों राजभर लगातार अपनी ही सरकार पर निशाना साधते रहे हैं। हालांकि कुछ दिन पहले अपने एक बयान में उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ किसी भी तरह के विवाद से इनकार किया। उन्होंने दो टूक कहा कि योगी उनके कैप्टन हैं और वह उनकी हर बात मानते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

Advertisement
Khaskhabar UP Facebook Page:
Advertisement
Advertisement