Advertisement
योगी का कांग्रेस की नाकामियों पर हमला, बोले- देवभूमि में कोई जगह नहीं

बल्ह विधानसभा में भाजपा के प्रत्याशी व विधायक इंद्र सिंह गांधी के पक्ष में योगी आदित्यनाथ ने मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि देश व हिमाचल में एक जैसी पार्टी होने के कारण बुलेट ट्रेन की तरह विकास हो रहा है। पीएम मोदी के नेतृत्व में देश विकास की नई ऊंचाइयों को प्राप्त कर रहा है। दुनिया की किसी भी समस्या का समाधान भारत के बिना असंभव है। जिस ब्रिटेन ने 200 वर्ष तक भारत पर राज किया, आज उसे पछाड़कर भारत 5वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। आज भारत की सीमा पर अतिक्रमण किया तो हिमाचल के वीर बांकुरे दुश्मन की सीमा में घुसकर एयर व सर्जिकल स्ट्राइक कर छक्के छुड़ा देंगे। नया भारत बिना रुके, डिगे व झुके विकास की यात्रा को बढ़ाता है।
सीएम ने कहा कि पीएम मोदी ने आजादी के अमृत महोत्सव में भारत को दुनिया की सबसे बड़ी ताकत बनाने के लिए पंच प्रण की बात कही थी। यह विकसित भारत के निर्माण, विरासत के सम्मान, गुलामी के अंश को समाप्त करने, राष्ट्रीय एकता व एकीकरण तथा हर नागरिक को देश व समाज के प्रति कर्तव्य के बोध को लेकर है। सीएम ने कहा कि भारत विकसित होगा तो हर नागरिक की आय बढ़ेगी, खुशहाली व रोजगार मिलेंगे। अयोध्या धाम, काशी विश्वनाथ, केदारपुरी का पुनरुद्धार व महाकाल में महालोक का निर्माण भी विरासत का सम्मान है।
नाचन विधानसभा में जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आपने 2012 से 17 और 17से 22 तक विनोद कुमार पर विश्वास किया। अब मैं फिर अपील करने आया हूं कि आप 22 से 27 तक भी उनपर विश्वास करेंगे। देश में आतंकवाद, अलगाववाद, नक्सलवाद समाप्त हो रहा है। संकट के समय नागरिकों के साथ सरकार को कैसे रहना चाहिए, कोरोना काल में आपने देखा होगा। हिमाचल नई ऊंचाइयों पर चढ़ रहा है। हिमाचल के बिलासपुर में एम्स बन गया। हर जनपद में एक मेडिकल कॉलेज बन रहा है। जब कांग्रेस कुछ नहीं कर सकती तो उसे वोट क्यों देना।
योगी ने कहा कि गगरेट विधानसभा में पार्टी प्रत्याशी व विधायक राजेश ठाकुर मां चिंतपूर्णी के पावन धाम को नमन करता हूं। कांग्रेस ने जिस देश को 55 वर्ष में पिछलग्गू बना दिया था, मोदी ने उसे 8 वर्ष में अग्रणी बना दिया है। भाजपा के लिए 135 करोड़ जनता ही परिवार है, जबकि कांग्रेस के लिए उनका कुनबा ही परिवार है।
--आईएएनएस
ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
Advertisement
शिमला
Advertisement
हिमाचल प्रदेश से
सर्वाधिक पढ़ी गई
Advertisement
Traffic
Features


