Yogi Adityanath Wants Anti Terror Probe Into Explosive In UP Assembly-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 29, 2026 2:19 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

यूपी असेंबली में विस्फोटक: योगी बोले साजिश है, की NIA जांच की मांग

khaskhabar.com: शुक्रवार, 14 जुलाई 2017 12:08 PM (IST)
यूपी असेंबली में विस्फोटक: योगी बोले साजिश है, की NIA जांच की मांग
लखनऊ। यूपी विधानसभा में विस्फोटक मिलने के बाद हडकंप सा मच गया है। ज्ञातव्य है कि 12 जुलाई को विधानसभा में संदिग्ध सफेद पाउडर मिलने के बाद उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया। फॉरेंसिक जांच में इस बात की पुष्टि हो गई है कि विधानसभा में मिला संदिग्ध पाउडर विस्फोटक पीईटीएन है। पीईटीएन दुनिया के पांच सबसे खतरनाक विस्फोटकों में से एक है। योगी आदित्यनाथ ने इस मामले में एक हाई लेवल मीटिंग बुलाई। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं है। साथ ही उन्होनें कहा कि विधानसभा में विस्फोटक मिलना चिंता का विषय है। योगी ने इस मामले में एनआईए जांच की मांग की है। योगी ने सभी विधायकों से अपील की है कि कोई भी विधायक विधानसभा में फोन लेकर ना आए। साथ ही उन्होंने कहा कि अगर कोई फोन लेकर आता है तो उसे साइलेंट फोन पर रखे। योगी ने कहा कि पूरे विधानसभा को उडाने के लिए मात्र 500 ग्राम विस्फोटक की आवश्यकता है। ज्ञातव्य है कि विधानसभा में 150 ग्राम विस्फोटक एक पुडिय़ा में मिला है। योगी ने कहा कि किसी एक व्यक्ति विशेष के लिए सुरक्षा में कोई छूट नहीं दे सकते हैं। योगी ने इसे साजिश बताते हुए कहा कि यहां पर जो कर्मचारी काम करते हैं, उनका पुलिस वेरिफिकेशन होना चाहिए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement