yogi Adityanath says no violence in UP in 100 days-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 10:41 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योगी बोले 100 दिनों में एक भी दंगा नहीं, सहारनपुर हिंसा राजनीतिक साजिश

khaskhabar.com: बुधवार, 28 जून 2017 2:32 PM (IST)
योगी बोले 100 दिनों में एक भी दंगा नहीं, सहारनपुर हिंसा राजनीतिक साजिश
लखनऊ। यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार के कार्यकाल के 100 दिन पूरे हो गए। कल योगी आदित्नाथ ने अपनी सरकार के 100 दिन का रिपोर्ट कार्ड पेश किया था। इस दौरान उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धिया भी गिनाई। वहीं आज बुधवार को योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में उनकी सरकार के 100 दिनों के कार्यकाल में एक भी दंगा नहीं हुआ। उन्होंने पिछले दिनों हुई सहारनपुर हिंसा के लिए राजनीतिक साजिश को जिम्मेदार ठहराया। मुख्यमंत्री ने बुधवार को एक न्यूज चैनल को दिए साक्षात्कार में सहारनपुर में प्रशासनिक स्तर पर चूक की बात भी कही और इसके लिए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को जिम्मेदार ठहराया। जेवर की घटना पर मुख्यमंत्री ने कहा कि अपराधियों पर नजर है। दोषियों को छोड़ा नहीं जाएगा। योगी आदित्यनाथ ने कहा, अपराध की घटनाओं पर हमारी सरकार लगातार कार्रवाई कर रही है। हमारी सरकार निर्दोष लोगों को छेड़ेगी नहीं और जो दोषियों को छोड़ेगी नहीं। प्रदेश में अवैध बूचडख़ाने पूरी तरह से बंद कर दिए गए हैं। टीम भावना के तहत पूरे प्रदेश में काम शुरू हुआ है और जनता सरकार के कार्यक्रमों का समर्थन भी कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement