योगी ने दिए मायावती राज में हुए चीनी मिल घोटाले की जांच के आदेश
khaskhabar.com: शनिवार, 08 अप्रैल 2017 08:20 AM (IST)
चीनी मिल घोटाले की सीबीआई जांच के आदेश:
गन्ना किसानों को राहत
देने के साथ ही योगी आदित्यनाथ ने मायावती राज में 21 चीनी मिलों को बेचने
में हुए 11 हजार करोड रुपये के हुए घोटाले की जांच के आदेश दिए हैं। योगी
आदित्यनाथ ने कहा है कि अगर जरूरी हुआ तो इस मामले की जांच सीबीआई से कराने
की सिफारिश भी की जा सकती है।