Yogi adityanath orders probe into sugar mill scam-m.khaskhabar.com
×
khaskhabar
Nov 26, 2026 7:23 am
Location
 
   राजस्थान और हरियाणा सरकार से विज्ञापनों के लिए मान्यता प्राप्त
Advertisement

योगी ने दिए मायावती राज में हुए चीनी मिल घोटाले की जांच के आदेश

khaskhabar.com: शनिवार, 08 अप्रैल 2017 08:20 AM (IST)
योगी ने दिए मायावती राज में हुए चीनी मिल घोटाले की जांच के आदेश
लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार लगातार बडे फैसले ले रहे हैं। योगी आदित्यनाथ देर रात तक काम कर रहे हैं। कल आधी रात तक चली बैठक में योगी सरकार ने गन्ना किसानों को राहत देने का फैसला किया है। साथ ही मायावती राज में हुए चीनी घोटाले की जांच के आदेश भी दिए हैं। आधी रात तक चली इस बैठक में कई विभागों ने अपना लेखा-जेखा पेश किया। कल योगी के सामने पीडब्लूडी, आवास और शहरी नियोजन, इन्फॉर्मेशन टेक्नॉलजी और परिवहन विभाग के अफसरों ने का प्रजेंटेशन दिया था। गन्ना किसानों को 15 दिन में भुगतान:
योगी आदित्यनाथ ने देर रात तक मंत्रियों और अफसरों की बैठक ली। इस बैठक में योगी सरकार ने फैसला किया कि मौजूदा साल का गन्ना बेचने वाले किसानों को 23 अप्रैल तक हर हाल में भुगतान करना होगा। यह आदेश आदेश चीनी मिलों को दिया है। ऐसा न करने वाले मिल मालिकों पर केस होगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

1/2
Advertisement
Khaskhabar.com Facebook Page:
Advertisement
Advertisement